फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One lakh bounty crook killed in encounter, was a member of D-63 gang in jaunpur

जौनपुर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, डी -63 गैंग का था सदस्य, दूसरा भाग निकला

Sat, 05 Mar 2022 12:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Mar 2022 12:02 AM IST
सार

करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों के वाहन पुल पर मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी व सीओ शाहगंज अंकित कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
One lakh bounty crook killed in encounter, was a member of D-63 gang in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह में शुक्रवार को दिन में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की गोली से एक लाख का इनामी व डी-63 गैंग के सदस्य सतीश सिंह प्रिंस मारा गया। वहीं एक बदमाश भागने में सफल रहा। इस दौरान दो सिपाही भी जख्मी हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक एके - 47, 9 एमएम पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद किया है।

विज्ञापन

  
सरपतहां थाने की पुलिस व एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनिया गांव निवासी शातिर अपराधी सतीश कुमार सिंह प्रिंस अपने एक साथी के साथ काले रंग की मोटरसाइकिल से राइस मिल गैरवाह के पास आ रहा है। पुलिस ने गैरवाह मानपुर के पास  घेराबंदी कर दोनों को समर्पण के लिए कहा, लेकिन दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलानी शुरू कीा। इस दौरान सतीश सिंह प्रिंस गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दो सिपाही भी जख्मी हो गए। करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों के वाहन पुल पर मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी व सीओ शाहगंज अंकित कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ स्थल से करीब पांच सौ मीटर पहले ही सभी को रोक दिया जा रहा था। जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस घायल सतीश  व दोनों सिपाहियों को अलग-अलग वाहनों से जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि सतीश सिंह प्रिंस 31 मई 2019 को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में सिद्दीकपुर स्थित मां दुर्गाजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पास सपा नेता लालजी यादव और 2021 में 16 फरवरी को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ही मखमेलपुर गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार यादव की हत्या के मामले में वांछित था।

पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया अपराधी सतीश सिंह प्रिंस सरायख्वाजा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर जिले में आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आजमगढ़ व वाराणसी में एक-एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। वह डी - 63 गैंग का सदस्य भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed