{"_id":"60b1c96b8ebc3e78bf0fe006","slug":"one-died-in-gun-shot-suddenly-firing-during-meat-daru-party-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दारू-मीट की चल रही थी पार्टी, अचानक गोली चलने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दारू-मीट की चल रही थी पार्टी, अचानक गोली चलने से युवक की मौत
Sat, 29 May 2021 10:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 29 May 2021 10:26 AM IST
सार
जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के छंगापुर गांव में यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
जौनपुर जिले में बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के छंगापुर गांव में शुक्रवार की रात दारू-मीट की पार्टी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, छंगापुर गांव निवासी मुकेश सिंह(27) के घर कुछ मेहमान आए हुए थे। घर के बगल में दारू-मीट की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हाल में गोली चल गई। गोली मुकेश सिंह के पेट में लगी। इससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार और पास पड़ोस के लोग पहुंचे तो मुकेश लहूलुहान हाल में मृत पड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह व सीओ चोब सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन