फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One day salary withheld of 122 secretaries

122 सचिवों का रोका गया एक दिन का वेतन

Wed, 09 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
One day salary withheld of 122 secretaries
जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति नहीं होने पर 122 ग्राम सचिवों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया। यह कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा के दौरान की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रत्येक गांव के सचिव को रोजाना 10-10 आवासों की मंजूरी का प्रस्ताव करने का लक्ष्य दिया गया था। इसकी समीक्षा सोमवार को सीडीओ ने विकास भवन सभागार में की। इस दौरान 122 सचिवों की प्रगति शून्य पाई गई। इस बात को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने इन सभी सचिवों का सोमवार के दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही उसको स्पष्टीकरण का नोटिस देने को कहा। तीन दिन में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि धर्मापुर ब्लाक के पांच, डोभी के सात, जलालपुर के आठ, केराकत के पांच, करंजाकला के आठ, मड़ियाहूं के 12, मछलीशहर के आठ,रामनगर के 16, रामपुर के 10, शाहगंज के 17, सिकरारा के 12 और सिरकोनी के 14 सचिवों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed