फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the third day, 348 claimants bought the form of District Panchayat member

तीसरे दिन 348 दावेदारों ने खरीदा जिला पंचाय सदस्य का पर्चा

Wed, 31 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
On the third day, 348 claimants bought the form of District Panchayat member
जौनपुर। पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर नामांकन के लिए फार्म खरीदने वालों की बुधवार को भी ब्लाक से लेकर जिले तक भीड़ लगी रही। लंबी कतारों में खड़े होकर लोग अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। तीसरे दिन जिला पंचायत सदस्य के 348 फार्म खरीदे गए। ब्लाकों से प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के भी खूब फार्म बिके। ग्राम पंचायत सदस्य का फार्म 150 रुपये में दिया जा रहा है। प्रधान और बीडीसी सदस्य पद के लिए नामांकन फार्म की कीमत तीन सौ रुपये है, जबकि जिला पंचायत सदस्य के लिए फार्म 500 रुपये में मिल रहा है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह कीमत आधी है। कलेक्ट्रेट परिसर में छह काउंटरों पर फार्म की बिक्री हो रही है। सभी काउंटर पर भीड़ उमड़ रही है। प्रभारी अधिकारी अमिताभ यादव ने बताया कि बुधवार को जिला पंचायत सदस्य के 348 फार्म बिके। नामांकन तीन अप्रैल से होना है। प्रत्याशी नामांकन तिथि तक आवेदन पत्र खरीद सकते हैं। उधर, ब्लाकों में बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रही। सुजानगंज में प्रधान पद के 238, बीडीसी सदस्य के 79 और ग्राम पंचायत सदस्य के 141 नामांकन पत्र खरीदे गए। बदलापुर में प्रधान के 95, बीडीसी पद के लिए 114 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सिर्फ 79 फार्म बिके। मछलीशहर ब्लाक में प्रधान के 954, बीडीसी सदस्य के 490 और ग्राम पंचायत सदस्य के 452 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सिकरारा ब्लॉक मुख्यालय से प्रधान पद के 167, बीडीसी सदस्य के 94, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 65 फार्म खरीदे गए। धर्मापुर ब्लॉक से प्रधान पद के 70, बीडीसी सदस्य के 79 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 117 पर्चा बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed