फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the eve of the festival turned flag flying

श्याम महोत्सव की पूर्व संध्या पर निकली ध्वजा यात्रा

Sat, 27 Dec 2014 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 27 Dec 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
On the eve of the festival turned flag flying
मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से घनश्याम दास बैंकर्स के बगीचे में 28 दिसंबर को आयोजित श्याम महोत्सव की पूर्व संध्या पर नगर में शनिवार को हाथी, घोड़े के साथ ध्वज शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


 नव दुर्गा शिवमंदिर विसर्जन घाट से निकली शोभा यात्रा शहर भ्रमण करते हुए राम जानकी मंदिर अहियापुर मोड़ पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में महिला-पुरुष और बच्चे सभी हाथ में ध्वजा लिए नगर में भ्रमण किया।
विज्ञापन


विसर्जन घाट पर खाटू महराज की आरती के साथ शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंड बाजा, ढोल और आकर्षक झांकी निकाली गई। इस दौरान कानपुर के गायक मुकुल बंधु ने अपनी मधुर आवाज से
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोगों का मन मोह लिया। राधा कृष्ण की झांकी ने सभी का दिल जीत लिया। शोभा यात्रा ओलंदगंज होते हुए शाहीपुल, चहारसू, कोतवाली, सुतहट्टी से अहियापुर राम जानकी मंदिर पहुंची। श्याम महोत्सव में श्याम प्रभू के दिव्य

 विग्रह का नयनाभिराम श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान कानपुर के आस्था ग्रुप के मुकुल बंधु द्वारा नृत्यनाटिका,  सारेगामापा-जीटीवी जयपुर के कलाकार प्रमोद त्रिपाठी, इंडियल आइडियल मुंबई से विश्वास राय महोत्सव में अपनी


 कला का जलवा बिखेरेंगे। शोभा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, संजय केडिया, जीत प्रकाश, रमापति केडिया, कमल अग्रवाल, निमित अग्रवाल, सुरेंद्र कानोडिया, श्याम मोहन अग्रवाल, मनोज हरलालका, विजय केडिया, सुधीर केडिया, तन्मय केडिया, निर्भय चंद्र, अभिषेक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed