फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the death of a student in a road accident broke

सड़क हादसे में छात्रा की मौत पर भड़के

Tue, 24 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला Updated Tue, 24 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
On the death of a student in a road accident broke
पूरामुकुंदपुर गांव के समीप मंगलवार को ट्रक से कुचलकर छात्रा की मौत पर भड़के ग्रामीणों ने हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने हादसे में शामिल ट्रक के मालिक को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर वाराणसी-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। इससे तकरीबन दो घंटे तक राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


 जानकारी मिलने पर सर्किल के तीन थानों की पुलिस और बदलापुर एसडीएम शिव सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। नाराज भीड़ ट्रक को फूंकने की कोशिश में थी, लेकिन एसडीएम ने स्थिति संभाल लिया।
विज्ञापन



बदलापुर थानाक्षेत्र के रामपुर गांव निवासी हौसिला उपाध्याय की बेटी रूपम (18) राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज, सिंगरामऊ में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह मंगलवार को साइकल से दवा लेने के लिए बदलापुर आई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे दवा लेकर घर लौटते समय पूरामुकुंदपुर गांव के मोड़ के  समीप जौनपुर की ओर से कोयला लेकर सुल्तानपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर छात्रा ट्रक के  पिछले चक्के के नीचे आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। छात्रा का शव ट्रक के चक्के में फंस गया। इससे घबराकर चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह देखकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीण उग्र हो गए और रोड जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ट्रक मालिक को मौके पर बुलवा जाए। खबर मिलने पर मृतका के भाई बबलू और परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बदलापुर एसडीएम, सीओ हितेश कृष्ण के अलावा एसओ महराजगंज अनुपम श्रीवास्तव, सिंगरामऊ एसओ वीरेंद्र सोनकर और बदलापुर थाने के एसआई अजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को पुलिस थाने ले गई। प्रदर्शन के कारण दोपहर दो बजे से शाम करीब चार बजे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed