फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On Teras, one lakh Kanwariyas will perform Jalabhishek at Gaurishankar Dham

Jaunpur News: तेरस को गौरीशंकर धाम में एक लाख कांवड़िया करेंगे जलाभिषेक

Wed, 23 Jul 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
On Teras, one lakh Kanwariyas will perform Jalabhishek at Gaurishankar Dham
बरईपार। क्षेत्र के गौरी शंकर धाम सुजानगंज में तेरस के दिन एक लाख कांवड़ियों के जलाभिषेक करने मंदिर में पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तीन सेक्शन पीएसी, 15 दरोगा, तीन थानाध्यक्ष और 70 पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


मंदिर के प्रबंधक सुधीर कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार को तेरस का दिन है। तेरस के दिन जलाभिषेक के श्रद्धालुओं की भीड़ होगी। तेरस का दिन जलाभिषेक के लिए काफी महत्पूर्ण माना जाता है। हर साल इस दिन करीब एक लाख भक्त जलाभिषेक के लिए मंदिर में पहुंचते हैं। इस दिन मंदिर में सबसे अत्यधिक भीड़ रहेगी। जलाभिषेक में किसी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए पूरी तैयारी की गई है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रयागराज से गंगा का जल लेकर भक्त गौरी शंकर धाम पहुंच रहे हैं। 12 बजे रात जैसी ही कपाट खुलेंगे जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए तीन सेक्शन पीएसी, 15 दरोगा, तीन थानाध्यक्ष और 70 पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed