फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   oldest woman voter of Jaunpur died at age of 115 her husband was freedom fighter

Jaunpur: जौनपुर की सबसे बुजुर्ग महिला मतदाता का 115 साल की उम्र में देहांत, पति थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

Mon, 21 Nov 2022 01:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क,जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Nov 2022 01:53 PM IST
सार

जौनपुर जिले की सबसे वयोवृद्ध मतदाता 115 वर्षीय महारानी देवी का सोमवार अलसुबह देहांत हो गया। वो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू रामेश्वर प्रसाद सिंह की पत्नी थीं। 

विज्ञापन
oldest woman voter of Jaunpur died at  age of 115  her husband was  freedom fighter
115 वर्षीय महारानी देवी का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले की सबसे वयोवृद्ध मतदाता 115 वर्षीय महारानी देवी का सोमवार अलसुबह देहांत हो गया। वो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू रामेश्वर प्रसाद सिंह की पत्नी थीं। आजादी के आंदोलन में गांधीजी की जिले में यात्रा के दौरान वह महिलाओं की टोलियों का प्रतिनिधित्व करती थीं।  

विज्ञापन


115 वर्षीय महारानी देवी के निधन की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों समेत कई लोगों ने उनके रासमंडल स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। बीते एक अक्तूबर को मतदाता दिवस पर जिले की वयोवृद्ध मतदाता के रूप में महारानी देवी को तत्कालीन उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने सम्मानित किया था।
विज्ञापन


महारानी देवी की बहू विमला सिंह ने बताया कि देश की आजादी में बाबूजी शुरुआत से ही सक्रिय थे। अंग्रेजों ने उन्हें कई बार जेल में डाला। बाबू रामेश्वर सिंह का निधन पांच अगस्त 1982 को हुआ। स्वतंत्रता संग्राम में महारानी देवी ने भी अपना योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed