फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old market police post will get reporting facility...

पुरानी बाजार पुलिस चौकी को मिलेगी का रिपोर्टिंग की सुविधा...

Fri, 04 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Old market police post will get reporting facility...
नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में स्थित पुलिस चौकी भवन का जीर्णोद्धार के बाद शुक्रवार को लोकार्पण हुआ। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने इसे शीघ्र ही रिर्पोटिंग चौकी बनाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

करीब 28 वर्ष पूर्व बनी यह चौकी विभागीय उपेक्षा के कारण जर्जर हाल में पहुंच गई थी। इसमें छुट्टा पशुओं ने डेरा जमा लिया था। पुरानी बाजार में सराफा की दुुकानें बड़ी संख्या में हैं। इसके मद्देनजर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीवन लाल अग्रहरि और गगन कुमार चौबे ने सांसद बीपी सरोज और एसपी से चौकी के जीर्णोद्धार की मांग की थी। शुक्रवार को एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। लोगों की मांग पर एएसपी ने भविष्य में चौकी को रिपोर्टिंग चौकी का दर्जा भी दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जीवन लाल अग्रहरि, संतोष जायसवाल, राकेश जायसवाल, अखिलेश मौर्य, प्रदीप भोज्यवाल, वकील श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय, मनोज जायसवाल, चैयरमैन प्रतिनिधि महमूद आलम उर्फ पप्पू भाई, राजेश उमरवैश, राजकुमार पटवा, शिशिर गुप्त, शत्रुधन जायसवाल, नसीम खान वकील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed