{"_id":"5ef4b03dfc3402213018e7d2","slug":"old-man-killed-in-drainage-dispute-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में जल निकासी के विवाद में वृद्ध की हत्या, प्रधानपति सहित चार पर मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में जल निकासी के विवाद में वृद्ध की हत्या, प्रधानपति सहित चार पर मुकदमा दर्ज
Thu, 25 Jun 2020 07:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 25 Jun 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के न्योरहा गांव में बुधवार की रात जल निकासी के विवाद में पड़ोसियों ने वृद्ध की पीटकर हत्या कर दी, जबकि बेटे और बहू को जख्मी कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई। वृद्ध के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र और प्रधानपति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। गुरुवार दोपहर के समय एसपी अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
न्योरहा गांव निवासी रामआसरे पांडेय (65) के दरवाजे पर बुधवार को बारिश का पानी जमा हो गया था। पड़ोस में जलनिकासी का रास्ता अवरुद्ध कर दिए जाने से पानी नहीं निकल पा रहा था। रात करीब आठ बजे अवरोध हटाने को लेकर रामआसरे की पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से रामआसरे पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर बड़ा बेटा ओमप्रकाश (35) और छोटी बहू नंदिनी (28) पत्नी प्रेमप्रकाश बचाने आई तो आरोपियों ने उन दोनों की भी पिटाई कर दी। ओमप्रकाश का हाथ-पैर बांध दिया। सूचना पाकर पीआरवी की टीम पहुंची और ओमप्रकाश को मुक्त कराया। पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए। घायल रामआसरे को सीएचसी सुजानगंज लाया गया। वहां से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
एसओ अजय सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश ने पड़ोसी हरिश्चंद्र, उसके पुत्र विपिन, पवन के अलावा उन्हें उकसाने वाले ग्राम प्रधान पति दिलीप पांडेय के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। चारों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रधानपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपी फरार हैं।