फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Wed, 29 Sep 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by train
बदलापुर। जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर के पूरब नेवादा मुखलिसपुर गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार की सुबह एक वृद्ध का शव पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वृद्ध के जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कामता निषाद निवासी बौरई थाना सुजानगंज के रूप में की गई। की मैन सोनू कुमार केसरी ने रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर के अधीक्षक मनोज कुमार यादव को इस बात की सूचना दिया कि स्टेशन के पूरब नेवादा मुखलिसपुर गाँव के पास एक सत्तर वर्षीय व्यक्ति का शव देखा गया है। स्टेशन अधीक्षक ने इस बात की सूचना थाना बदलापुर पुलिस सहित जीआरपी को दिया। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से आधार कार्ड पाया। आधार कार्ड के मुताबिक वृद्ध की पहचान कामता निषाद के रूप में की गई। पुलिस ने घटना की सूचना सुजानगंज पुलिस के माध्यम से परिजनों को दिया। परिजन थाने पर पहुंचकर शव की पहचान की है। परिजनों का कहना है कि मृतक कामता प्रसाद की मानसिक स्थिति विगत कई वर्षों से खराब चल रही है। मंगलवार की रात को भोजन करने के बाद वह घर से कहीं चले गए थे। परिजन रात भर उनकी तलाश करते रहे किंतु कोई सुराग नहीं मिला। सुबह मौत की सूचना मिली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed