फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   old man cut the veins of his neck and both hands remained in bloody state all night

UP: अधेड़ ने गले और दोनों हाथों की काटी नस, लहूलुहान हालत में रात भर पड़ा रहा; रोते हुए पत्नी पहुंची अस्पताल

Tue, 10 Jun 2025 12:13 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 12:13 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सिकरारा थाने की पुलिस ने अधेड़ को अस्पताल पहुंचाया। यहां डाॅक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। खून काफी बह जाने से परिवार के लोग चिंतित हो गए थे। नस किस चीज से काटी गई, इसकी तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
old man cut the veins of his neck and both hands remained in bloody state all night
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaunpur News: सिकरारा गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के समीप मौर्य बस्ती में एक अधेड़ ने रविवार की रात अपने गले व दोनों हाथों की नसों को काट लिया। इससे वह रात भर लहूलुहान स्थिति में अपने कमरे में बेहोश पड़ा रहा। सोमवार की सुबह पड़ोसी की सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


गांव निवासी चंद्रबली मौर्य (53) सोमवार की सुबह अपने कमरे में लहूलुहान बेहोशी की हालत में मिला। उसके बाएं हाथ में दो ,दाहिने हाथ में एक व गले पर एक जगह नस कटने का घाव था। कटी नसों से अधिक मात्रा में रक्त बह चुका था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कुछ देर बाद घाव पर खून जम गया। 
विज्ञापन


इससे उसकी जान बच गई अन्यथा परिणाम कुछ और होता। उसके संपर्क के लोगों के अनुसार वह अपनी पत्नी निर्मला को एक सप्ताह पहले इसमैला जलालपुर उसके मायके छोड़ आया था। उसके दो बेटे बाहर रहते हैं। उन लोगों की माने तो वह इन दिनों किसी कारण वश तनाव में चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

उसकी पत्नी मायके से जिला अस्पताल पहुंच गई। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। मौके से कोई हथियार या ब्लेड नहीं मिला है। किस चीज से नस काटा गया है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed