फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Objection expressed on the word used for Prime Minister

Jaunpur News: प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द पर जताई आपत्ति

Sat, 25 Nov 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Objection expressed on the word used for Prime Minister
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी ने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस्तेमाल किए गए पनौती शब्द की कड़ी आलोचना की। कहा कि किसी बड़े के लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जिससे उनका व उनके समर्थकों का दिल टूटे। राजनीतिक विरोध करना है तो अच्छे शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

जावेद आब्दी शुक्रवार को मल्हनी विधानसभा के दक्षिण पट्टी बबरखा में एक चालीसवें के मजलिस में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने हलाल ब्रांड को यूपी में प्रतिबंधित किए जाने के सवाल पर कहा कि हमारे संविधान में हर व्यक्ति को खाने पीने पहनने की आजादी है। ऐसे में हलाल ब्रांड को प्रतिबंधित करने से जनता को कोई फायदा नहीं होगा। बल्कि जो गरीब तबके के लोग ठेला पर नानवेज बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं उनका नुकसान जरूर होगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का बस एक ही उद्देश्य है कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है। इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व गठबंधन करके रणनीति तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed