फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now you will get a duplicate copy of the scanned registry.

Jaunpur News: अब स्कैन की हुई रजिस्ट्री की नकल कॉपी मिलेगी

Fri, 17 Jan 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Now you will get a duplicate copy of the scanned registry.
जौनपुर। उप निबंधन कार्यालय की तरफ से एक जनवरी से नई पहल की गई है। अब विभाग रजिस्ट्री के समय मूल दस्तावेज की एक ही कॉपी तैयार कराएगा। इसी को स्कैन कराकर कॉपी खुद रखेगा। इस प्रक्रिया के लिए विभाग रजिस्ट्री के समय मूल कॉपी पांच घंटे बाद उपभोक्ताओं को देगा। इससे भविष्य में उपभोक्ताओं को रजिस्ट्री की नकल मांगने पर स्पष्ट व साफ-सुथरे अभिलेख मिल सकेंगे।
विज्ञापन

उप निबंधन विभाग का राजस्व का लक्ष्य 380 करोड़ रखा गया है। अब तक 60 फीसदी से अधिक राजस्व की प्राप्ति की जा चुकी है। पहले किसी भी बैनामे की दो कॉपी तैयार की जाती थी। एक उपभोक्ता के लिए दूसरी फोटोस्टेट कॉपी कार्यालय के लिए। जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता नकल कॉपी मांगता है तो उसे फोटो स्टेट की कॉपी दी जाती है, जो अस्पष्ट व धुंधली होती है। इससे स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल के निर्देश पर अब रजिस्ट्री के समय एक ही मूल कॉपी तैयार की जाएगी। उसी कॉपी से रजिस्ट्री विभाग को स्कैन करने कॉपी रखने के लिए कहा गया है। अगर रजिस्ट्री दोपहर 12 बजे तक हुई है तो विभाग वह मूल दस्तावेज ग्राहकों को शाम पांच बजे तक देगा। नए आदेश के तहत अब तक जिले में 1300-1400 रजिस्ट्री हुई है। विभाग मूल दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपने पास रखा है।
विज्ञापन

ग्राहकों की सहूलियत के लिए विभाग ने नई शुरुआत की है। अब रजिस्ट्री के समय एक ही मूल कॉपी तैयार की जाएगी। उसी को स्कैन करके विभाग भी रखेगा। कोई उपभोक्ता अभिलेखों की नकल चाहेगा तो आसानी से उसे मूल कॉपी का स्कैन मिल जाएगा।-संतोष कुमार पांडेय, सब रजिस्ट्रार सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed