फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now there will be a door-to-door survey of voters

अब घर-घर मतदाताओं का होगा सर्वे

Sun, 21 Nov 2021 08:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Now there will be a door-to-door survey of voters
जौनपुर। जनपद के 2144 मतदान केंद्रों पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान रविवार को चलाया गया। इस दौरान साढ़े हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया। वहीं, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने कई बूथों का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि वोटर हेल्पलाइन एप एवं गरुड़ एप के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ा जाए। उन्होंने 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं का नाम सम्मिलित करने के लिए एवं महिला मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष रूप से घर-घर सर्वे करके अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। आयोग के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद के प्रशासनिक अधिकारी युद्ध स्तर पर कार्रवाई में लगे हुए हैं। निरीक्षण के समय उन्होंने बीएलओ, सुपरवाइजर एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed