फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Notification of by-election on vacant seats of three Pradhan and three BDC soon

Jaunpur News: तीन प्रधान व तीन बीडीसी के रिक्त सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जल्द

Sat, 18 Jan 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Notification of by-election on vacant seats of three Pradhan and three BDC soon
जौनपुर। जिले में ग्राम पंचायत की रिक्त सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है। जनपद में ग्राम प्रधान और बीडीसी के निधन के चलते तीन-तीन सीटें रिक्त हैं। वहीं 90 ग्राम पंचायत सदस्य के पद खाली हैं। इसके लिए चुनाव कार्यालय से सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बक्शा ब्लाॅक के उटरूखुर्द ग्राम पंचायत में सुरक्षित सीट ग्राम प्रधान शत्रुधन, सिकरारा ब्लाॅक के खानापट्टी ग्राम पंचायत महिला सामान्य सीट ग्राम प्रधान किरन सिंह, खुटहन ब्लाॅक के गभिरन ग्राम पंचायत सीट ग्राम प्रधान फूला देवी के निधन के चलते रिक्त हो गई है। इसी तरह बीडीसी में केराकत के बरामनपुर ग्राम पंचायत में वार्ड 75 में बीडीसी ओमकार, जलालपुर के रामपुर सोइरी में वार्ड 46 में बीडीसी श्रीमन मिश्रा, मछलीशहर के गोधना ग्राम पंचायत के वार्ड 94 में बीडीसी राकेश के निधन से सीटें खाली हुई हैं। यह सीटें पिछले माह के अंदर निधन के चलते खाली हुई हैं।
विज्ञापन

.....................................
इन ग्राम पंचायतों में इतने मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला :-
चुनाव को लेकर चुनाव कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें मतदाता सूची भी तैयार हो गई हैं। बक्शा के उटरूखुर्द में 1725 मतदाता, सिकरारा के खानापट्टी में 2559 मतदाता, खुटहन के गभिरन में 1964 मतदाता हैं। यह रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................................
वर्जन ...
ग्राम पंचायत की रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होते ही दूसरे दिन जिले में भी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। तीन प्रधान, तीन बीडीसी व 90 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।
- राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed