फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Notice issued to four including Bollywood actor Aamir Khan

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान समेत चार को नोटिस जारी.......

Sat, 17 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to four including Bollywood actor Aamir Khan
जौनपुर। फिल्म ठग्स आफ हिंदुस्तान में जाति विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर दायर पुनरीक्षण याचिका को जिला जज मदनपाल सिंह ने स्वीकार कर लिया है। इस मामले में अभिनेता आमिर खान समेत चार के खिलाफ नोटिस जारी किया है। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 24 मई की तिथि नियत की गई है। राज्य सरकार को भी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

लाइन बाजार के हरईपुर निवासी हंसराज चौधरी ने अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव के माध्यम से ठग्स ऑफ हिंदुस्तान फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा, निर्देशक विजय कृष्णा, अभिनेता आमिर खान के खिलाफ परिवाद दायर किया था। उनका आरोप था कि फिल्म के ट्रेलर में मल्लाह समाज को फिरंगी मल्लाह शब्द से संबोधित कर अपमानित किया गया। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। फिल्म की टीआरपी बढ़ाने मुनाफा कमाने के लिए दुर्भावना पूर्ण तरीके से फिल्म का ऐसा नाम रखा गया। निषाद समाज को ठग व फिरंगी की संज्ञा दी गई। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने परिवाद अस्वीकृत कर दिया। जिला जज कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दाखिल कर अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव व उपेंद्र विक्रम सिंह ने बहस करते हुए तर्क दिया कि गवाहों के शपथ पत्र युक्त बयान दर्ज हुए थे। तलबी के स्तर पर प्रथम दृष्टया ही साक्ष्य का निर्धारण किया जाता है। परिवाद अस्वीकृत करने के लिए कोई विशेष वजह एवं संपूर्ण साक्ष्य का अभाव अवश्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed