फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Notbandi challenge Rahul Gandhi PM

नोटबंदी पर पीएम को चुनौती देंगे राहुल गांधी

Mon, 19 Dec 2016 01:05 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 19 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Notbandi challenge Rahul Gandhi PM
राहुल गांधी की रैली के लिए तैयार बीआरपी का मैदान। 
कांग्रेस के बड़े नेताओं का कहना है कि सोमवार को बीआरपी इंटर कालेज के मैदान  से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देंगे। साथ ही जनाक्रोश रैली देश की राजनीति का नया आयाम तय करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी राणा गोस्वामी, नगर विधायक नदीम जावेद, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा,
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह आदि नेताओं ने रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस में उक्त दावा किया। सदर विधायक नदीम जावेद ने कहा कि राहुल की रैली में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी। यह रैली देश की राजनीति में बदलाव का माध्यम बनेगी। पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कहा कि नोटबंदी ने देश में आर्थिक
विज्ञापन


त्रासदी ला दी है। नोटबंदी के बाद एक महीने तक पीएम मोदी जी संसद नहीं आए। आए तो कुछ बोले नहीं। राहुल को बोलने नहीं दिया गया। संसद सत्र के बाद पहली बार राहुल जौनपुर में बोलेंगे। देश को बचाने के लिए राहुल गांधी आगे आए हैं। राणा गोस्वामी ने कहा कि नोटबंदी से पहले लोग सुबह सोकर उठते थे तो मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे में जाकर
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा पाठ करते थे लेकिन नोटबंदी के बाद अब जब लोग सोकर उठते हैं तो बैंक या एटीएम की लाइन में जाकर खड़े होेते हैं। इसका नतीजा बीजेपी के लिए बुरा होने वाला है। इतिहास गवाह है कि दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं जो नोटबंदी से उबर पाया हो। बीजेपी नोटबंदी से पहले अपने काले धन को लालपीला कर चुकी है। यूपी के प्रभारी दिग्विजय सिंह,  

जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, श्रीनिवासन आदि मौजूद थे। उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के लिए बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में मंच बनकर तैयार हो गया है। रविवार को कांग्रेस के प्रदेश स्तर के कई बड़े नेताओं ने मंच और मैदान में की बैरिकेडिंग समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया। एसपीजी के अधिकारी सुरक्षा के लिहाज से

मैदान पर ही कैंप कर रहे हैं। राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों और जवानों को सभा स्थल पर ही उनकी जिम्मेदारियों और सुरक्षा से जुड़े टिप्स दिए गए। एसपी सिटी ने बताया कि राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए अन्य जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल तक पुलिस का पहरा होगा। सभा स्थल के आस

पास की बिल्डिंगों पर भी सुरक्षाकर्मियों का पहरा होगा। मंच से लेकर सड़क तक सुरक्षा का तीन चक्र बनाया गया है। रविवार को दोपहर में कांग्रेस नेता सिराज मेंहदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, सदर विधायक नदीम जावेद, प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने रैली स्थल पर पहुंचकर तैयारियों


का जायजा लिया। बाहर से आने वाले बड़े वाहनों के लिए पालिटेक्निक स्थित कृषि मैदान में पार्किं ग की व्यवस्था की गई है, जबकि छोटे वाहनों को लिए रैली स्थल के निकट स्थित दूसरे मैदान में पार्किंग का इंतेजाम किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed