फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Non voice arose to close contracts

शराब के ठेकों को बंद करने की उठी आवाज

Tue, 17 Mar 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Tue, 17 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Non voice arose to close contracts
सामाजिक संस्था निर्भया ट्रस्ट की ओर से कलेक्ट्रेट में आयोजित महिला सम्मेलन में शराब के ठेके और जुआ के अड्डों को बंद कराने की मांग उठी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवारे के तहत आयोजित सम्मेलन में कई सामाजिक संगठनों ने
विज्ञापन


 हिस्सा लिया। प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांग से संबंधित 19 सूत्री पत्रक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।

महिला सम्मेलन में निर्भया ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछले एक सप्ताह में शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी महिलाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्या जानने का प्रयास किया तो पता चला कि खास तौर से मलिन
विज्ञापन


 बस्ती की महिलाएं शराब और जुआ के अड्डों से परेशान हैं। संबंधित बस्ती की महिलाओं का कहना था कि  हम मजदूरी कर के कमाते हैं और पुरुष जुआ खेलकर पैसे उड़ाते हैं और शराब के नशे में उनकी पिटाई करते हैं।  उन्होंने
विज्ञापन
विज्ञापन


 नगर के मतापुर मलिन बस्ती का उदाहरण भी दिया। नगर के नई गंज की दलित बस्ती की महिलाओं की समस्या शौचालय की है। यहां की महिलाएं तालाब के किनारे शौच के लिए जाती हैं, जहां से उन्हें कई बार भगाया भी जाता है।


वाजिदपुर दलित बस्ती की महिलाओं ने शराब और जुआ के अड्डे बंद कराने की मांग की है। सम्मेलन शोभना स्मृति, आरती सिंह, गायत्री, मीरा, शशिकला, प्रमिला, निसार अहमद, लालप्रकाश राही, डा. भारत अटल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed