{"_id":"596a63444f1c1bf7038b4756","slug":"non-spot-writer-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर लेखपाल निलंबित
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
01- सुरेरी थाने पर आयोजित समाधान दिवस में जनता की समस्या सुनते डीएम और एसपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने शनिवार को थाना सुरेरी एवं रामपुर में आयोजित समाधान दिवस में सम्मिलित हुए। इस दौरान डीएम ने समाधान दिवस के अवसर पर एक माह के अंदर आए शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थित रहने वाले लेखपाल राजीव यादव को निलंबित कर दिया।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने कहा कि थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव को निर्देशित किया कि भूमि संबंधी विवाद को राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर निष्पक्षता से निस्तारण कराया जाए। सुरेरी और रामपुर थाना पर उपस्थित नहीं रहने वाले लेखपाल राजीव यादव को निलंबित कर दिया गया। सुरेरी थाने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामींण संजय राय उपस्थित रहे। अपरान्ह एक बजे तक 15 प्रार्थना पत्र पड़े। इसी प्रकार रामपुर थाना समाधान दिवस पर 51 प्रार्थना पत्र पड़े। जिनका निस्तारण थानाध्यक्ष संतोष कुमार दीक्षित व उप जिलाधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राम समाज की जमीन का सचिव लेखपाल होता है।
अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने वाले लेखपालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी लेखपालों को प्रपत्र एक तैयारकर ग्रामसमाज की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। सभी कानूनगो को निर्देशित किया कि पर्यवेक्षणीय अधिकारी होने के नाते उनका भी दायित्व है कि लेखपालों को सुनिश्चित कराए। ऐसा नहीं करने वाले कानूनगो के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।