{"_id":"5f4be5a88ebc3ee4f7129bec","slug":"nodal-officer-inspects-kovid-19-hospital-jaunpur-news-vns544367054","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने कोविड-19 अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने कोविड-19 अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के बगल में बने 100 बेड के कोराना अस्पताल का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी सत्येन्द?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले के नोडल अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने रविवार को जिला महिला अस्पताल में बने एल-2 कोविड हॉस्पिटल के साथ निरीक्षण किया। जिले में स्वच्छता एवं पेयजल की सुविधा की जानकारी ली। महिला अस्पताल में लगे आठ वेंटीलेटर, हाई डिपेंडेंसी यूनिट, अस्पताल में बने 100 बेड एवं आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार को निर्देश दिया कि शीघ्र ही टेक्निकल स्टाफ की भर्ती कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए।
उन्होंने जलकल विभाग नगर पालिका परिषद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लियर वॉटर पंप हाउस, डोजर, हाइपोक्लोराइट की जानकारी ली। ईओ को निर्देश दिया कि पानी का शुद्धिकरण निर्धारित मानक के अनुसार किया जाए। उसकी रिपोर्ट सीडीओ को उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर ईओ नगर पालिका परिषद संतोष मिश्रा, जेई अश्वनी प्रसाद, इंजीनियर उमेश प्रसाद आदि उपस्थित रहे
जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाज शाहगंज सोंधी ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मझौरा में ग्रामीणों से कोविड-19, स्वच्छता एवं पेयजल की सुविधा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्राम प्रधान वसीम जाफर से पूछा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए अब तक गांव में क्या-क्या उपाय किए गए है। जिस पर ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में सैनिटाइज कराया गया है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। 124 लोग बाहर से आए जिन्हें प्राथमिक विद्यालय पर क्वारंटिन में रखा गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गांव में 5 लोग शुगर एवं एक व्यक्ति को किडनी की समस्या है। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि इन 6 लोगों के यहां आशा प्रतिदिन जाएंगी। इंडिया मार्का हैंडपंप से ही पानी पीने का सुझाव दिया। सफाई कर्मचारी अरविंद यादव एवं बृजेश यादव को निर्देश दिया कि नियमित अंतराल पर एंटी लार्वा का छिड़काव करें। ग्रामीणों को आयुष कवच, आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप अवश्य डाउनलोड कराएं। इस दौरान ग्रामीण प्रमोद कुमार से आयुष कवच के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव से स्वच्छता समिति की कार्यविधि देने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव ,बीडीओ अनुराग सिंह उपस्थित रहे।