फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nodal officer agitated for not completing consolidation even in 28 years

28 साल में भी चकबंदी पूरा न होने पर भड़के नोडल अधिकारी

Thu, 18 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer agitated for not completing consolidation even in 28 years
सिकरारा। नोडल अधिकारी और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव गौरी शंकर प्रियदर्शी ने बृहस्पतिवार को शेरवां गांव के बघौरा स्थित ब्रह्म बाबा धाम पर बने अटल मनरेगा पार्क में चौपाल लगाई। धात्री महिलाओं की गोद भराई कर नवजात शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्रासन कराया। इस दौरान वर्ष 1992 से चल रही चकबंदी अब तक पूरा न होने पर वह भड़क गए। 28 साल में भी प्रक्रिया पूरी न होने का कारण पूछा तो एसीओ ने अभिलेख फटे होने की दलील दी। नोडल अधिकारी ने कहा कि अगर अभिलेख फटे थे तो लिया ही क्यों। एक की जगह 10 लेखपाल लगाएं, लेकिन इसे शीघ्र पूरा करें।
विज्ञापन

चौपाल में बदलापुर के एसडीओ रोहित कुमार ने सौभाग्य योजना के तहत हुए कार्यों की जानकारी दी। दो मजरों के अवशेष कार्य को तीसरे फेज में पूरा कराने को कहा तो सचिव ने इसे दूसरे फेज में ही पूरा कराने का निर्देश दिया। गांव के सचिव अमित सिंह ने बताया कि गांव के विकास के लिए 17 लाख 80 हजार धन जारी हुआ था। इससे संपर्क मार्ग, शौचालय, कायाकल्प, रीबोर आदि कार्यों पर लगभग 12 लाख से अधिक धन खर्च हुआ। रंजू देवी, पूजा देवी, सुदामा आदि ने शौचालय, जलनिकासी, आवास और सड़क न होने की समस्या बताई। सचिव ने फटकार लगाते हुए कहा कि बेस लाइन का ड्रामा बंद करो। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि धन की कमी नहीं है। कम पड़े तो मनरेगा से लेकर एक सप्ताह के अंदर कार्य शुरू कर पूरा करें। किसान प्रकाश उपाध्याय, चंद्रभान ने बताया कि छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed