फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No security arrangements were shown at the judge's house

फैसला सुनाने वाले जज के घर पर नहीं दिखा सुरक्षा का इंतजाम

Thu, 01 Oct 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
No security arrangements were shown at the judge's house
शाहगंज। अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाये जाने के मामले में फैसला सुनाने वाले सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश एसके यादव के शाहगंज स्थित पैतृक आवास पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं दिखा। जज के लखनऊ स्थित आवास पर फैसला आने से पहले ही सुरक्षा गार्ड जरूर तैनात किए गए थे जबकि उनके पैतृक आवास पर किसी होमगार्ड की भी ड्यूटी नहीं लगाई गई। गांव में न्यायाधीश एसके यादव की मां सुरजा देवी अकेले रहती हैं। फैसला आने से पहले और बाद में भी पुलिस का एक भी जवान उनकी मां का हालचाल लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

विवादित ढांचा ढहाये जाने के मामले में बुधवार को फैसला सुनाने वाले जर्ज एसके यादव का पैतृक आवास शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पखनपुर गांव में है। गांव वाले मकान पर जज की मां 85 वर्षीय सुरजा देवी अकेले रहती हैं। जज के खानदान से ताल्लुक रखने वाले ग्राम प्रधान समर बहादुर यादव का कहना है कि जिस मामले में उन्होंने फैसला सुनाया उसके लिहाज से घर पर सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए थे लेकिन यहां पुलिस का एक जवान भी नहीं आया। न तो फैसला आने से पहले किसी ने उनके परिजनों की सुधि ली और न ही फैसला आने के बाद ही कोई यहां उन्हें देखने आया। इस संबंध में सीओ शाहगंज अंकित कुमार का कहना है कि ऐसे मामलों में सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला मुख्यालय के अधिकारियों की होती है। उच्च अधिकारियों की तरफ से इस तरह का उन्हें कोई निर्देश नहीं मिला है। निर्देश मिलेगा तो सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed