बदलापुर। क्षेत्र में डेंगू का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को 39 रोगियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिनमें आठ मरीज डेंगू पीड़ित पाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डेंगू वार्ड तो पहले ही भर चुका था। अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों का लिाज किया जा रहा था पर अब कोई जगह नहीं बची है। मरीजों निजी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
मंगलवार को कस्बा व क्षेत्र के गांवों के 39 मरीजों की जांच कराई गई। इसमें 8 लोग डेंगू संक्रमित पाए गए। ओम तिवारी (18) दाउदपुर, संगमदास (23) कुसहां, सलमान (25) पुरानी बाजार, मोहम्मद चांद (22) पुरानी बाजार, मनोज पाठक (40) खालिसपुर, सतीश तिवारी (40) उदपुर गेल्हवा और बदलापुर थाने के दो सिपाही प्राची (23) और रामकेश यादव संक्रमित पाए गए हैं। सीएचसी में मरीजों को भर्ती करने के लिए केवल 10 बेड की ही व्यवस्था है। इसके चलते अधिकांश मरीज इलाज के लिए निजी अस्पतालों की तरफ भाग रहे हैं। क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ने से लोगों में भय का माहौल है। बचाव के लिए लोग सतर्कता बरत रहे हैं। संक्रमित लोगों के परिवार और आसपास रहने वालों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ लोगों में भय भी बढ़ रहा है। उधर, बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव व अन्य तरीकों सेस लोग संतुष्ट नहीं हैं। सीएचसी के लैब टेक्निशियन अभिषेक मोदनवाल का कहना है कि संभावित अथवा बुखार से पीड़ित लोगों का सैंपल लिया लेकर जांच कराई जा रही है।