फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   no MP got ministerial post in jaunpur lok sabha seat Except Swami Chinmayanand

UP Politics: चिन्मयानंद को छोड़ किसी सांसद को नहीं मिला मंत्री पद, 1999 में जौनपुर सीट से चुने गए थे सांसद

Mon, 01 Apr 2024 07:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 07:06 PM IST
सार

UP Politics: स्वामी चिन्मयानंद ने साल 1999 में भाजपा के टिकट से चुनाव जीता था। जौनपुर लोकसभा सीट का इतिहास देखा जाए तो इस सीट पर सर्वाधिक छह बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि बीजेपी को सिर्फ चार बार ही इस सीट पर जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन
no MP got ministerial post in jaunpur lok sabha seat Except Swami Chinmayanand
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर लोकसभा सीट से अब तक 17 सांसद चुने जा चुके हैं। इस सीट से अब तक जीते सांसदों में से एकमात्र स्वामी चिन्मयानंद हैं, जिन्हें केंद्र की सरकार में मंत्री पद हासिल हो सका है। इस बार भाजपा के टिकट पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन


भाजपा के अलावा किसी दल ने इस सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है। 25 मई को जौनपुर में मतदान होगा। स्वामी चिन्मयानंद ने साल 1999 में भाजपा के टिकट से चुनाव जीता था। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


जौनपुर लोकसभा सीट का इतिहास देखा जाए तो इस सीट पर सर्वाधिक छह बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि बीजेपी को सिर्फ चार बार ही इस सीट पर जीत हासिल हुई है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को दो-दो बार जीत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed