फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nine passengers descended from Godan, monitoring

गोदान से उतरे थे नौ यात्री, निगरानी में रखे गए

Sun, 22 Mar 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Nine passengers descended from Godan, monitoring
07- भंण्डारी रेलवे जंक्शन पर मुंबई से लौटे यात्रीयों की स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचा - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस से 17 मार्च को शाहगंज जंक्शन पर उतरे यात्रियों की पहचान हो गई है। कुल नौ यात्री यहां स्टेशन पर उतरे थे, जिनमें पांच जौनपुर के हैं। सभी को क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग उन पर अपने स्तर से भी निगरानी कर रहा है। चार अन्य यात्री अंबेडकरनगर जिले के हैं।
विज्ञापन

16 मार्च को मुंबई से गोरखपुर के लिए चली गोदान एक्सप्रेस की बी-1 बोगी में सफर कर रहे तीन यात्री जबलपुर में उतर गए थे। जांच के दौरान उनमें कोरोना पॉजीटिव पाया गया। इसके बाद दिल्ली में स्थापित कोरोना कंट्रोल रुम ने इस बोगी में यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों की तलाश शुरू की थी। बोगी में 11 ऐसे यात्रियों का भी रिजर्वेशन मिला, जिन्हें शाहगंज में उतरना था। कंट्रोल रुम के निर्देश के बाद जिला प्रशासन शनिवार को काफी देर तक उन्हें ट्रेस करने में हलकान रहा। देर रात उन सभी यात्रियों को चिह्नित कर लिया गया। इसमें दो यात्री मुंबई के थे, जिन्होंने अपनी यात्रा निरस्त कर दी थी। शेष नौ यात्रियों में पांच में से तीन रामपुर ब्लाक के उमरी और दो खुटहन के सौरय्या गांव के निवासी हैं। चार अन्य यात्री अंबेडकरनगर जिले के हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पांचों यात्रियों से संपर्क किया गया है। वह सभी स्वस्थ हैं। उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रहने और किसी से भी न मिलने-जुलने को कहा गया है। अंबेडकरनगर जिले के यात्रियों के लिए वहां के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed