फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nine criminals arrested in police encounter two shot in leg in jaunpur

जौनपुर में अपराधियों के खिलाफ एक्शन: पुलिस मुठभेड़ में नौ बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Mon, 03 Nov 2025 03:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Nov 2025 03:18 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में नौ बदमाश गिरफ्तार किए गए। इनमें से दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गई। उनके पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Nine criminals arrested in police encounter two shot in leg in jaunpur
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर पुलिस और स्वाट टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई। इस दौरान नौ बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो के पैर में गोली लगी है। सभी चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय बदमाश हैं। इनके पास से दो तमंचा, चार कारतूस और चोरी किए गए छह किलो ग्राम चांदी एवं चांदी के आभूषण और 1.04 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
21 अक्तूबर को पकड़ी गोदाम जंघई रोड निवासी अनिल सोनी के ज्वेलरी की दुकान में चोरी हुई थी, जिसका पुलिस ने खुलासा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आतिश कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस ने मुठभेड़ में नीभापुर रेलवे क्रॉसिंग से आगे काछीडीह मोड़ से रविवार की रात करीब 1.15 बजे  शाहजहांपुर जनपद के मिलकिया थाना निगोह निवासी लादु और उसी जनपद के ईसापुर थाना निगोह निवासी पूरन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इनके अलावा आरोपियों के सात और साथियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शाहगंजहांपुर जनपद के रावातपुर थाना सिंधौली निवासी बाबु सिंह,  मिलकिया थाना निगोह निवासी बीजेंद्र उर्फ वीजेंद्र उर्फ मंगल, इसी गांव के सुरेश सिंह, मोती उर्फ किरेकी, बलरामपुर थाना निगोही निवासी धर्मपाल उर्फ फूलसिंह, ईसापुर थाना निगोह निवासी भोला और लखीमपुर खीरी जनपद के रामपुरा थाना पसगवां निवासी अजीत को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed