फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nidhi won the 100-meter race, while Abha and Akriti got the top spots in the 400 meters.

Jaunpur News: 100 मीटर दौड़ में निधि, 400 मीटर में आभा और आकृति ने मारी बाजी

Wed, 12 Aug 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nidhi won the 100-meter race, while Abha and Akriti got the top spots in the 400 meters.
इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कस्तुरबा विद्यालय के ​खिलाड़ियों का चयन प्र​शिक्षण संवाद ।
जौनपुर।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं के विभिन्न खेलों में जनपदीय चयन ट्रायल का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया गया। बीएसए समीर व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शोभा तिवारी की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चयनित छात्राएं अब मंडल स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयन ट्रायल में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, योगा एवं एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एथलेटिक्स के जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निधि जायसवाल सुजानगंज ने प्रथम, शिवांसी बिंद शाहगंज ने द्वितीय तथा दिव्या कुमारी करंजाकला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में उजाला चौहान जलालपुर प्रथम, तृप्ति पटेल बरसठी द्वितीय तथा प्रिया निषाद धर्मापुर तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में आभा एवं आकृति महराजगंज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। जूनियर वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में उजाला मुक्तिगंज प्रथम, रुचि बदलापुर द्वितीय तथा शालू जलालपुर तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में आंचल गुप्ता सुईथाकला ने प्रथम तथा अंशुमा करंजाकला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में आयुषी पासवान खुटहन, मानवी शाहगंज एवं पायल मिश्रा सुईथाकला का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में दिव्यांशी मड़ियाहूं ने प्रथम तथा आंशी शाहगंज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। चयन ट्रायल में निर्णायक की भूमिका रवि चंद्र यादव, राकेश कुमार यादव, प्रियंका सिंह, अंकिता यादव, अरुणेश, मनीष सिंह, मनोज यादव, अमित सोनकर एवं सुरेश यादव ने निभाई। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की वार्डन, व्यायाम शिक्षक एवं लेखाकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed