{"_id":"5edd0ce88ebc3e90393c1bbf","slug":"news-of-young-man-s-death-in-saudi-created-chaos-jaunpur-news-vns528893323","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी में युवक की मौत की खबर से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी में युवक की मौत की खबर से मचा कोहराम
विज्ञापन
रोजी-रोटी की तलाश में दो वर्ष पूर्व सऊदी अरब गए नगर के हाशमी मोहल्ला निवासी शख्स की वहां संदिग्ध हाल में मौत हो गई। रविवार को मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हाशमी मोहल्ला निवासी गुफरान (45) दो वर्ष पहले सऊदी अरब गया था। वह वाहन चलाता था। बकरीद में घर आने वाला था।
चार दिन पूर्व परिजनों से फोन पर उसकी बातचीत हुई थी। उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया था। रविवार को सऊदी में गुफरान के मकान मालिक कफील ने फोन पर घरवालों को गुफरान के मौत की सूचना दी। मकान मालिक ने बताया कि उन्होंने गुफरान को कई बार कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव न होने पर वह खुद कमरे में गए तो वहां गुफरान मृत हाल में पड़ा मिला।
परिजनों के मुताबिक कुछ दिनों पहले फोन पर बातचीत में उसने गले में खरास की समस्या बताई थी। मौत की खबर मिलते ही परिवार सदमे में है। गुफरान की पांच बेटियां क्रमश: रेशमा, हाजरा, शालू, यास्मीन और निक्की हैं। एक बेटा इरफान उर्फ गोलू है। दो बेटियां रेशमा और हाजरा का निकाह हो चुका है। सऊदी से लौटने के बाद अन्य दो बेटियों की शादी की तैयारी थी। पत्नी रुखसाना समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।