{"_id":"6054eb698ebc3ee653329ea3","slug":"new-vending-zones-will-be-built-in-the-city-jaunpur-news-vns580827034","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बनेंगे नए वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बनेंगे नए वेंडिंग जोन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में सड़कों की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अब नए वेंडिंग जोन की तलाश शुरू हो गई है। वेंडिंग जोन में ठेला-खोमचा व पटरी दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले माह तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पटरियां खाली होने से शहर में कुछ हद तक जाम से राहत मिलने की भी उम्मीद है।
रोजाना जाम से जूझते शहर में सड़कों की पटरियां अतिक्रमण से कराह रही हैं। कई स्थानों पर ठेला, खोमचा और पटरी दुकानदारों के कारण आवागमन बाधित होता है। कुछ वर्ष पहले आंबेडकर तिराहा, लोहिया पार्क व नईगंज के पास वेंडिंग जोन बनाकर दुकानदारों को वहां शिफ्ट किया गया था। अब आबादी बढ़ने के साथ नए पटरी दुकानदार आ गए हैं। पुराने वेंडिंग जोन में जगह नहीं है। ऐसे में ठेला, खोमचा व पटरी दुकानदार सड़क की पटरियों पर ही दुकानें लगा कर सामान बेचते हैं। इससे शहर में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इसे गंभीरता से लेते हुए अब नगर पालिका नए वेंडिंग जोन बनाने का कार्य करेगा। इसके लिए वह स्थानों का चयन कर रहा है। स्थान चिन्हित होने के बाद ठेले, खोमचे सहित अन्य पटरी के दुकानों को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस बारे में नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहत्री ने बताया कि पहले से तीन वेंडिंग जोन भरे हुए हैं। वहां दुकानों को शिफ्ट करने के लिए जगह नहीं है। नए वेंडिंग जोन के लिए नगर पालिका को स्थान चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। अगले माह तक वेंडिंग जोन बनाकर दुकानों को शिफ्ट कराने का कार्य किया जाएगा।