फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nephew shot his uncle in jaunpur incident took place villagers caught him truth was revealed

Jaunpur News : चाचा को भतीजे ने मारी गोली, सोते वक्त घटना को दिया अंजाम; ग्रामीणों ने चोर समझ पकड़ा तो खुली पोल

Fri, 01 Nov 2024 01:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Nov 2024 01:37 PM IST
सार

Jaunpur News : गोली मारकर हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर रामपुर थाना की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस युवक को पकड़ा गया उसी ने हत्या की है।

विज्ञापन
Nephew shot his uncle in jaunpur incident took place villagers caught him truth was revealed
व्यक्ति की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के पचुरुखी गांव में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति रामपुर परियत मार्ग पर गाड़ी धुलाई का कार्य करता था और अपने मड़हे में सोता भी था।

विज्ञापन


पचरुखी गांव निवासी रामजीत पटेल पुत्र देवराज (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात लोगों द्वारा कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताते हैं कि पति के साथ पत्नी चंद्रावती भी प्रतिदिन की तरह बगल में सोई थी। शुक्रवार की भोर करीब तीन बजे पत्नी घटनास्थल से 50 मीटर दूर नित्य क्रिया के लिए पुश्तैनी घर चली गई थी।
विज्ञापन




थोड़ी देर बाद जब वह घर से वापस आई तो जिस खाट पर पति सोया था, वहां खून गिरे हुए थे। पति की कनपटी पर गोली लगी हुई थी। पत्नी घटना देखकर घबरा गई और वह परिजनों को बताने के लिए दौड़ी-दौड़ी घर गई। घर से सभी परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए युवक को रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम
आरोप है पुलिस ने युवक को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल लेकर जाने की बात कही लेकिन परिजनों को एक वाहन में बैठा शव को मोर्चरी हाउस पहुंचा दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मौके पर एडिशनल एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विवेक सिंह, मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह, मीरगंज थानाध्यक्ष रमेश चंद्र समेत क्षेत्र की फोर्स मौके पर शांति व्यवस्था के लिए जुट गई।

इसी दौरान पता चला कि आशानंदपुर में एक युवक को गांव के लोगों ने पकड़ लिया, जिसके पास अवैध तमंचा था। पुलिस भी वहां पहुंची। पूछताछ वह युवक मृतक व्यक्ति का भतीजा निकला। वहीं, एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि सगे भतीजे ने ही अपने चाचा की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को घटना में प्रयुक्त असलहे के साथ गिरफ़्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed