फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Neither putting on mask, nor screening

कोरोना का खतरा बढ़ा, सतर्कता नदारद.......

Wed, 17 Mar 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Neither putting on mask, nor screening
रोडवेज परिसर में बिना मास्क लगाए बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। कई राज्यों में लॉक डाउन की स्थिति बन गई है। संक्रमण रोकने के लिए सरकार लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रही है, बावजूद जिले के लोग इससे बेपरवाह है। सिर्फ आम लोग ही नहीं सरकारी महकमा भी लापरवाह बना हुआ है। शहर के बाजारों में या रोडवेज बसों में सफर के दौरान लोग कोरोना के खतरे से बेफिक्र नजर आ रहे हैं। मास्क नदारद है। कहीं भी जांच की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

गत वर्ष इसी वक्त कोरोना ने पांव पसारना शुरू किया था। बाहर से आने वालों के कारण ही संक्रमण इतना तेजी से फैला कि सरकार को लॉक डाउन लगाना पड़ा। अनलॉक में धीरे-धीरे गतिविधियां सामान्य हुई, लेकिन मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिसेटेंसिंग के मानक का पालन अनिवार्य किया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। बिना थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइजेशन और मास्क के किसी को जाने नहीं दिया जा रहा था। लेकिन अब बाजारों में बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। जौनपुर रोडवेज डिपो का हाल यह रहा कि 90 फीसदी यात्री और कर्मचारी मास्क नहीं लगाए हुए थे। बसों में सफर के दौरान भी यह लापरवाही बनी रही। डिपो पर कहीं भी सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं है और न ही थर्मल स्क्रीनिंग की। लोग मनमाने ढंग से आ-जा रहे हैं। पहले यहां हर यात्री का ब्योरा भी रखा जाता था, लेकिन अब यह व्यवस्था भी खत्म हो गई है। विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी इसके प्रति उदासीनता बरत रहे हैं।
विज्ञापन

---
कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद सतर्कता बढ़ाई गई है। सभी चालक-परिचालक को निर्देश दिया गया है कि बिना मास्क किसी को बस में न सवार होने दें। बाहर से आने वाले लोग पहले रेलवे स्टेशन पर आते हैं। फिर भी परिचालक को उनका रिकार्ड रखने को कहा गया है, ताकि कोई भी संक्रमित मिलने के बाद उसका ब्योरा उपलब्ध कराया जा सके। अगर कहीं लापरवाही हो रही है तो इस पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। -विजय कुमार श्रीवास्तव, एआरएम, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
16 दिनों में मिले 19 नए मरीज
जौनपुर। कोरोना के नए मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। मार्च में अब तक 19 नए मरीज मिले हैं। पिछले तीन दिनों में ही पांच मामले आए हैं। 16 मार्च को एक, 15 को तीन और 14 को एक मरीज मिला था। वर्तमान समय में कुल एक्टिव केस की संख्या 12 हो गई है। इसमें 10 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि गाजियाबाद और लखनऊ के अस्पताल में एक-एक मरीज भर्ती हैं।

इनसेट
3694 लोगों को लगा कोरोना का टीका
जौनपुर। जिले में बुधवार को 25 स्वास्थ्य इकाइयों के माध्यम से 3694 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से 585 कोमार्विड रोगी थे। वहीं, 3011 लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के शामिल रहे। 78 लोग ऐसे थे, जिन्हें दूसरी डोज लगी, जबकि 20 फ्रंट लाइन व हेल्थ वर्कर्स ने पहली डोज ली। सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय और राजकीय लीलावती महिला चिकित्सालय के अलावा सभी ब्लाक स्तरीय सीएचसी पर रोस्टर के तहत टीकाकरण हुआ।

शाहगंज पड़ाव पर बिना मास्क लगाए भीड़ के बीच से गुजरते लोग। संवाद

शाहगंज पड़ाव पर बिना मास्क लगाए भीड़ के बीच से गुजरते लोग। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed