फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Necessity of negative report of patients is over

मरीजों के निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म

Thu, 20 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Necessity of negative report of patients is over
जौनपुर। कोरोना संक्रमण के बाद होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। होम आइसोलेशन में सात दिन तक रहकर इलाज करने के बाद मान लिया जाता है कि मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है। कोरोना की जांच कराने का कोई प्राविधान नहीं है। जिले में अब तक 513 लोग कोरोना से संक्रमित मिले थे। जो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में घर पर अपने को आइसोलेट होकर इलाज कर रहे थे। जिसमें से अब तक 121 लोग ठीक हो चुके हैं। ठीक हुए लोगों का समय पूरा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें घर पर ही दवा की किट मुहैया करा दिया गया था। संक्रमितों को बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहता है।जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक ने कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की नियमित रूप से फोन करके जानकारी ली जा रही है। कोविड कंट्रोल रूम के जरिए सभी संक्रमितों पर नजर रखी जा रहा है। संक्रमित के मिलने की जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य टीम उनके घर पहुंच कर दवा की किट मुहैया कर रही है। संभावित लोगों की जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी भी संक्रमित को किसी तरह दिक्कत नहीं आई है। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। हर दिन बैठक कर समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed