फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   National honor to two education officers of the district for excellent work

उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले के दो शिक्षा अधिकारियों को राष्ट्रीय सम्मान

Fri, 11 Feb 2022 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
National honor to two education officers of the district for excellent work
जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बेसिक शिक्षा के दो अधिकारियों को केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डा. सुभाष सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। हैं। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल और सिकरारा विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव को शिक्षा में अभिनव प्रयोग और नवाचार करने के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने सोनभद्र में इंफ्रास्ट्रक्चर, नामांकन और शिक्षकों के बारे में रीयल टाइम डेटा प्रबंधन को बढ़ावा देने और अद्यतन डेटाबेस को बनाए रखने के लिए आईटी के उपयोग की सुविधा प्रदान की गई। इसके माध्यम से शुरू की गई डेटाबेस निगरानी जो स्कूलों में डेटा गुणवत्ता और तुलनात्मक अध्ययन का विश्लेषण करने में सहायता करती है। छात्रों की सीखने की क्षमता में वृद्धि हुई। नवाचार के परिणामस्वरूप शिक्षा और प्रभावी प्रशासन के नीति संकेतकों को पूरा किया गया।
विज्ञापन

वहीं करोना काल में जनपद जौनपुर में सिकरारा मॉडल के रूप में वालंटियर के माध्यम से बेसिक शिक्षा के हर बच्चे तक निर्वाध शिक्षा पहुंचाने के लिए सिकरारा के बीईओ राजीक यादव को सम्मानित किया गया। अभिनव पहल के माध्यम से बेसिक शिक्षा को एक नई पहचान देने एवं सामुदायिक सहयोग के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों की सुरक्षा संरक्षा को बढ़ावा देने की अनोखी पहल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed