फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   NA

Jaunpur News: पिटाई से छात्र गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक का वाहन तोड़ा

Sun, 05 Feb 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
NA
पिटाई से छात्र गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक का वाहन तोड़ा
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में इंटर कालेज में हुआ विवाद
दोनों पक्षों से थाने पर दी गई तहरीर, पुलिस मामले की कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित राम लखन सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षक की पिटाई से छात्र के घायल होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। दोपहर डेढ़ बजे 200 की संख्या में ग्रामीणों ने कॉलेज पहुंचकर शिक्षक के चार पहिया वाहन में तोड़फोड़ की। मौके पर मौजूद शिक्षक भीड़ को देखकर कालेज के अंदर चले गए। दोनों पर पक्षों की तरफ से थाना पर तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एक शिक्षक ने कक्षा 10 के छात्र की पिटाई कर दी। आरोप है कि उसे काफी चोटें आई थीं, जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर में ही कॉलेज का घेराव कर नारेबाजी की थी। प्रधानाचार्य ने किसी तरह मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिर शनिवार की दोपहर में करीब डेढ़ बजे 200 की संख्या ग्रामीण शिक्षक को खोजते हुए कॉलेज पहुंच गए। शिक्षक दोपहर में अपनी कार से घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी ग्रामीणों को आता देखकर वह कॉलेज के अंदर चले गए। ग्रामीणों ने गाड़ी को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान विद्यालय के कई शिक्षकों से विरोध करने पर झड़प भी हुई। किसी ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर पुलिस को देखकर ग्रामीण विद्यालय परिसर से भाग निकले। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कालेज के छात्र ने किसी बात को लेकर शिक्षक का कॉलर पकड़ लिया था, जिस पर उन्होंने उसे डांटते हुए एक थप्पड़ मारकर भगा दिया था। शनिवार को 200 की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने शिक्षक की गाड़ी लाठी-डंडे से पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है। इस बाबत सरायख्वाजा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed