फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   NA

Jaunpur News: किसी भी आपराधिक गतिविधि को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Sat, 04 Feb 2023 05:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
NA
किसी भी आपराधिक गतिविधि को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
विज्ञापन

नवागत एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में गिनाईं प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को पहली बार पत्रकारों से मुखातिब हुए। पुलिस लाइन सभागार में बातचीत के दौरान उन्होंने अपराध के जीरों टॉलरेंस के साथ अपनी प्राथमिकताएं गिनाई।
वह पूर्व में दंत चिकित्सक भी रहे। उन्होंने बताया कि वह 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व वह एएसपी सहारनपुर, एसपी सिटी कानपुर रहे। पुलिस अधीक्षक के रूप में हाथरस में इनकी पहली पोस्टिंग रही। इसके अलावा, बतौर पुलिस अधीक्षक शामली, गौतमबुद्धनगर, एसपी कार्मिक उन्नाव रहे।
विज्ञापन

उनकी प्राथमिकता है कि लॉ एंड आर्डर बना रहे, अपराध में ढिलाई न हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मंशानुरूप जनपद में कानून-व्यवस्था सुचारू रहेगी। अपराध पर जीरो टॉलरेंस रहेगा, किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी कानून व्यवस्था को प्रभावित करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस होगा। जहां वन-वे, डाइवर्जन की आवश्यकता होगी उसे किया जाएगा। इस मौके पर एडिशनल एसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed