फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Murder of young man who came out of house at night due to power cut in jaunpur

Jaunpur: बिजली कटने पर रात में घर से बाहर निकले इकलौते बेटे की हत्या, सुबह नहर किनारे मिला शव

Thu, 18 May 2023 07:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 May 2023 07:42 PM IST
सार

जौनपुर जिले के अजिया निवासी दिवाकर उर्फ सूरज (22) बुधवार रात बिजली कटने पर घर से बाहर निकला। फिर वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह उसका शव नहर के किनारे मिला। 

विज्ञापन
Murder of young man who came out of house at night due to power cut in jaunpur
दिवाकर उर्फ सूरज के परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के अजिया गांव में आधी रात को टहलने के लिए घर से बाहर निकले युवक के सिर पर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई। उसका शव सुबह नहर में मिला। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने इस मामले में युवक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला आम तोड़ने के विवाद का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सुजानगंज थाना क्षेत्र के अजिया निवासी दिवाकर उर्फ सूरज (22) बुधवार रात भोजन करकमरे में सोने चला गया। परिजनों के अनुसार, रात में करीब 12 बजे बिजली कटने के बाद सूरज घर से बाहर निकला। परिजनों को लगा कि वह गर्मी की वजह से बाहर निकला है। कुछ देर बाद आ जाएगा।
विज्ञापन


सुबह जब लोग नहर के किनारे पहुंचे तो वहां युवक औंधे मुंह पड़ा दिखा। उसकी पहचान अजिया निवासी दिवाकर के रूप में हुई। सूचना परिजनों को दी गई। परिजन ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले शव लेकर घर आए और इसकी सूचना थाने पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने गए युवक की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े परिजन

पुलिस जब शव थाने ले जाने का प्रयास करने लगी तो परिजन एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। सिर पर चोट पहुंचाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पिता बृजनाथ गौतम ने तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि आम तोड़ने को लेकर कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। उसी में दिवाकर की हत्या हुई है।

पुलिस ने परिवार के लोगों को समझाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।

भाई की मौत के सदमे में चचेरे भाई की जान गई

मछलीशहर क्षेत्र के मतरी ग्रामसभा अंतर्गत नूरपुर मजरे के निवासी मुन्नूलाल (45) की पुणे में हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। उनका शव बुधवार रात घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य रो रहे थे। इसी बीच चचेरे भाई लालचंद्र उर्फ फागुलाल (23) बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ देर बाद पानी का छींटा मारने पर जब होश नहीं आया, तो उन्हें प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को राम घाट पर दाह संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed