फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Murder of a young man by slitting his throat with a knife, body thrown on the side of railway track

Jaunpur: प्रेमिका से मिलने गए युवक की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

Thu, 18 May 2023 07:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 18 May 2023 07:07 PM IST
सार

जौनपुर जिले के रामदासपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान जलालपुर थाने के इजरी गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची। फिर डॉग स्क्वाड बुलाया गया।

विज्ञापन
Murder of a young man by slitting his throat with a knife, body thrown on the side of railway track
Jaunpur Crime: चाकू से गला काटकर युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका शव, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के मिसिरपुर गांव में प्रेमिका से मिलने के लिए गए एक युवक की बुधवार की रात में गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव पास ही रामदासपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। पुलिस ने गुरुवार सुबह प्रेमिका के घर से चाकू और रेलवे ट्रैक से थोड़ी दूर बाइक भी बरामद कर ली। मामले में प्रेमिका और उसके साथी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


रामदासपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान जलालपुर थाने के इजरी गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची। फिर डॉग स्क्वाड बुलाया गया। डॉग रेलवे ट्रैक से थोड़ी दूर एक व्यक्ति के घर की तरफ गया। वहां पुलिस पहुंची तो बरामदे में खून लगा था। वहां से चाकू भी बरामद किया गया। जांच में पता चला कि संदीप कुमार (30) ऑटो चलाता था। निजी अस्पताल में काम करने वाली मिसिरपुर गांव निवासी एक विवाहित युवती से उसका प्रेम संबंध था। युवती मायके में ही रहती है।
विज्ञापन


बुधवार की रात संदीप बाइक से मिसिरपुर गांव प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। संदीप की मां कलावती ने तहरीर देकर बताया कि संदीप जिस युवती से प्रेम करता था, वह उससे पैसा मांगती थी। युवती का एक साथी भी है। पैसा न देने के कारण युवती ने संदीप की हत्या करा दी। घटनास्थल का थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, सीओ कुलदीप गुप्ता, एएसपी बृजेश कुमार ने जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने नमूने भी लिए। पुलिस ने प्रेमिका, उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed