फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Murder of old man in jaunpur horrific step avenge insult young man beaten up for stealing mobile

गला रेतकर वृद्ध की हत्या: बेइज्जती का बदला लेने के लिए उठाया खौफनाक कदम, मोबाइल चोरी करने पर युवक को पीटा था

Fri, 13 Sep 2024 11:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 11:28 AM IST
सार

Jaunpur News: खून से सनी वृद्ध की लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर सरपतहां थाना की पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Murder of old man in jaunpur horrific step avenge insult young man beaten up for stealing mobile
हत्यारोपी को पकड़ कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के कुसियाबहार गांव में एक वृद्ध की बीती रात धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। पकड़े जाने के डर से भूसे ढेर में छिपे आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कुसियाबहार गांव निवासी रामजीत बिंद (65) का भांजा रामबरन उन्हीं के घर पर रहता था। उसका मोबाइल पड़ोसी विकास ने चुरा लिया। घर वालों ने जब उसे पकड़ा तो विकास ने मोबाइल को पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। घर वालों ने इस पर नाराज होकर उसकी पिटाई की और सबेरे नया मोबाइल देने का दबाव बनाया। इसके बाद अपने घर चला गया।

विज्ञापन

Murder of old man in jaunpur horrific step avenge insult young man beaten up for stealing mobile
घटना के बाद शव के पास बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

परिजनों में मचा कोहराम
वहीं, रामजीत अपने घर से 300 मीटर दूर खेत स्थित मड़हे में सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह रामजीत का भाई गणेश अपने खेत से परवल तोड़कर बाजार में बेचने जा रहा था। मड़हे में सोए रामजीत को जगाने पहुंचा तो देखा उसका गला रेता हुआ था और फैला हुआ था।

गणेश ने रामजीत को अपनी गोद में लेकर घर की ओर भागा और पुलिस को सूचना दी। उधर, आरोपी विकास पकड़े जाने के डर से घर में रखे भूसे के ढेर में छिप गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। रामजीत के परिजनों ने विकास पर हत्या का आरोप लगाया और नामजद तहरीर दी। पुलिस ने विकास को उसके घर से गिरफ्तार किया।



अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद वर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि रामजीत का गला चाकू से रेता है, जिससे उसकी मौत हो गई। विकास को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की शादी के कुछ दिनों बाद पत्नी घर छोड़ कर चली गई थी। मृतक अपने छोटे भाई गणेश के साथ रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed