फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Murder of bride's grandfather, three named including groom's brother-in-law

Jaunpur News: दुल्हन के दादा की हत्या, दूल्हे के बहनोई समेत तीन नामजद

Sun, 03 Mar 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Murder of bride's grandfather, three named including groom's brother-in-law
कासिमाबाद (गाजीपुर)। बरेसर थाना क्षेत्र के बांकी खुर्द गांव में शनिवार की रात बरातियों ने दुल्हन के दादा की जमकर पिटाई कर दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे के बहनोई समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बांकी खुर्द गांव के रंजीत चौहान की पुत्री की शादी थी। शनिवार को बरात बिहार के बक्सर क्षेत्र के जमुई दिवारा गांव से आई थी। देर शाम द्वार पूजा के बाद शादी की रस्में पूरी हो गईं। इसके बाद दूल्हा कोहबर में जाने लगा तो उसके साथ कुछ बराती भी जाने की जिद करने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों मारपीट होने लगी। बरातियों की पिटाई दुल्हन के दादा शिवचंद चौहान (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराचवर ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शिवचंद चौहान की मौत हो गई। मृतक के पुत्र उमेश चौहान ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भतीजी की शादी के बाद कोहबर में जाते समय दूल्हे के बहनोई विशाल चौहान निवासी शाहपुर थाना बांसुरी जनपद बलिया, सुरेश चौहान थाना मनियार जनपद बलिया के साथ भारत चौहान निवासी ग्राम इंदिरासो थाना नगरा जनपद बलिया जबरदस्ती अंदर घुसने लगे। मना करने पर मेरे पिता शिवचंद चौहान की उन्होंने जमकर पिटाई कर दी, जिससे अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष बरेसर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन






मृतक शिवचंद चौहान के तीन पुत्र और एक पुत्री है। उनकी मौत से पत्नी हेवंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ देर पहले जिस घर में खुशी का माहौल था। मंगल गीत गूंज रहे थे, वहां विलाप और चीखें गूंजने लगीं। घटना से पूरे गांव में गम का माहौल है। दुल्हन के पिता रंजीत चौहान दुबई में नौकरी करते हैं। शादी की रस्में उसके चाचा उमेश चौहान की देखरेख में चल रही थीं। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed