फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   murder

दुकानदार की सिर कूचकर हत्या, बोलेरो में शव रखकर खेत में छोड़ा...........

Sat, 25 Jul 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
murder
18- खुटहन के तिघरा बाजार निवासी व्यवसायी की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस व जुटे स्थानीय लोग? - फोटो : JAUNPUR
खुटहन। थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में शुक्रवार की रात बरात में गए युवा व्यापारी की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। व्यापारी की ही बोलेरो में शव रखने के बाद बदमाश बोलेरो को घर से कुछ दूरी पर खेत में छोड़कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई। एसपी, एएसपी सहित अन्य अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। डॉग स्क्वायड ने भी साक्ष्य खंगाले। पुलिस संदेह के आधार पर पत्नी सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजन किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे। मूल रूप से खेतासराय कस्बा निवासी अशोक कुमार उर्फ दीपक बरनवाल (38) का ससुराल खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में है। यहीं पर वह पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। मकान में ही अशोक की जनरल स्टोर की दुकान और पत्नी रिशु का ब्यूटी पॉलर है। पत्नी रीशू ने बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे अशोक घर से जफराबाद एक बरात में शामिल होने की बात कहकर अपनी बोलेरो से निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। सुबह बगल के गांव महमदपुर में इमामपुर मार्ग पर खेत में खड़ी बोलेरो में अशोक का शव पाया गया। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त के बाद सूचना पुलिस और परिजनों को दी। शव की स्थिति देख सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या की बात स्पष्ट हो रही है। परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इंकार किया है। दोपहर में एसपी अशोक कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी ली। खोजी कुत्ता घटनास्थल से दो सौ मीटर तक गन्ने के खेत में जाकर रुक गया। आशंका जताई जा रही है कि इसी खेत में हत्या के बाद शव को बोलेरो में रखा गया होगा। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। मृतक के मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल निकलवाया जा रहा है। कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed