फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   murder in Jaunpur younger brother killed elder brother in In minor dispute uproar in family

जौनपुर: मामूली विवाद में छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान, परिजनों में कोहराम

Fri, 24 Dec 2021 03:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Dec 2021 03:38 PM IST
सार

जौनपुर के प्रधानपुर गांव में गुरुवार रात सगे भाइयों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के पेट में लकड़ी से मार दिया। 

विज्ञापन
murder in Jaunpur younger brother killed elder brother in In minor dispute  uproar in family
मृतक के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामूली विवाद में छोटे के हाथों बड़े भाई की हत्या हो गई। यह सनसनीखेज घटना जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में गुरुवार रात घटी। मृतक का नाम राजेंद्र नागर है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


प्रधानपुर गांव निवासी राजेंद्र नागर (30) पुत्र स्व. पतिराज नागर पांच भाई है। तीन भाई कई वर्षों से किसी दूसरे शहर में रहते हैं। राजेंद्र अपनी मां और एक छोटे भाई सुरेंद्र नागर के साथ घर पर रहता था। किसी तरह परिवार का खर्च चलता था। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 11 बजे राजेंद्र चीखने-चिल्लाने लगा।
विज्ञापन


लोग दौड़कर पहुंचे तो देखा कि उसकी छोटे भाई सुरेंद्र से झगड़ा हो रहा है। इसी दौरान सुरेंद्र ने पास रखे लकड़ी को उठाकर राजेद्र के पेट में मार दिया। घटना में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार और पास-पड़ोस के लोग आनन-फानन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इधर, इस घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। 
पढ़ेंः जिला जेल में बंद महिला कैदी रात में बाथरूम गई, सुबह अपनी ही साड़ी से फंदे पर लटकी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed