{"_id":"623e0c4a0a5c3c1711360e3e","slug":"municipality-broke-shops-gave-tahrir-against-those-who-disrupted-jaunpur-news-vns64492761","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने दुकानें तोड़ीं, व्यवधान डालने वालों के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने दुकानें तोड़ीं, व्यवधान डालने वालों के खिलाफ दी तहरीर
नगर पालिका परिषद द्वारा तोड़ी गई पुरानी हो चुकी दुकानें
- फोटो : JAUNPUR
Link Copied
शाहगंज। कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी स्थित नगरपालिका परिसर के बाहर की पुरानी दुकानों को नगरपालिका ने ढहा दिया। पालिका यहां नए सिरे से दो मंजिला कॉम्प्लेक्स बनाएगी। इसमें पुराने किरायेदारों के अलावा नए लोगों को दुकानें आवंटित होंगी। तोड़फोड़ के दौरान कुछ किरायेदारों ने बाधा डालने की कोशिश की। इसके खिलाफ जेई ने पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल दुकानें टूटने के बाद किराएदारों के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी में नगरपालिका परिषद की कई दुकानें पालिका ने किराए पर दे रखी थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत इन दुकानों को तोड़कर फिर से दो मंजिला निर्माण होना है। उन दुकानों का दोबारा आवंटन होगा। पुराने किरायेदारों को नीचे दुकान मिलेंगी, जबकि ऊपरी मंजिल की दुकानें नए किरायेदारों को आवंटित होगी। इस कड़ी में महीने भर पहले कुछ दुकानें तोड़ी भी गई थीं। शुक्रवार को एक बार फिर नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी के नेतृत्व में प्रशासन ने बची दुकानों को खाली कराया और जेसीबी के जरिए गिरवा दिया। जिनकी दुकानें खाली नहीं थीं, उन्हें कुछ घंटे की मोहलत भी दी गई। इस दौरान कुछ लोगों ने बाधा पहुंचाने की कोशिश की। उनके खिलाफ जेई धर्मेंद्र कुमार साह ने कोतवाली में तहरीर दी है। अधिशासी अभियंता प्रदीप गिरी ने बताया कि यह कार्य 31 जनवरी तक हो जाना था लेकिन तमाम कारणों से देरी हुई। अधिकतम डेढ़ महीने के भीतर दुकानें बनवाकर लोगों को आवंटित कर दी जाएंगी। फिलहाल दुकानों के गिराए जाने के बाद दुकानदारों के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।