फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mumbai blast threat arrested

Jaunpur News: मुंबई में विस्फोट करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2023 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Mumbai blast threat arrested
मुंबई के नियंत्रण कक्ष में फोन करके विस्फोट करने की धमकी देने वाला युवक नेवढि़या थाना क्षेत्र के इटियाबीरी गांव निवासी निकला। स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बृहस्पतिवार की रात उसे गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक युवक का फोन आया। फोन करने वाला युवक 22 जून को मुंबई के अंधेरी, कुर्ला पश्चिम क्षेत्र और 24 जून को पुणे शहर को उड़ाने की धमकी दी थी। फोन करने वाले ने विस्फोट रोकने के लिए दो लाख रुपये की मांग भी की। धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति यूपी के जौनपुर जिले का है। उसी आधार पर मुंबई पुलिस ने जौनपुर पुलिस से संपर्क किया। मुंबई पुलिस से जानकारी मिलने के बाद जनपद पुलिस अलर्ट हो गई। बृहस्पतिवार की रात में क्राइम ब्रांच की टीम छापा मारकर नेवढि़या थाना क्षेत्र के इटियाबीरी गांव से आरोपी धर्मेश राजभर उर्फ राहुल पुत्र शारदा राजभर को गिरफ्तार कर लिया। एक समाचार एजेंसी द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बताया है कि आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की गई तो पता चला कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण तत्काल पैसे के लिए उसने ऐसा कृत्य किया है। मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
मुंबई पुलिस के माध्यम से सूचना मिली थी। उसी आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम को भेजकर रात में आरोपी धर्मेश राजभर को गिरफ्तार करके मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। - डॉ. अजय पाल शर्मा, एसपी-जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed