फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MP of Jaunpur raised the issue of roads in the district

Jaunpur News: बदला नजर आएगा शाहगंज स्टेशन, बनेंगे दो नए प्लेटफार्म

Thu, 15 Dec 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
MP of Jaunpur raised the issue of roads in the district
शाहगंज। जल्द ही शाहगंज रेलवे स्टेशन बदला नजर आएगा। यात्री सुविधा के लिहाज से यहां मूलभूत सुविधाएं भी बढ़ाने की तैयारी की गई है। वातानुकूलित प्रतीक्षालय के साथ ही ट्रेनों के ठहराव के लिए दो नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। साथ ही मुसाफिरों को भीड़ से बचाने के लिए नए टिकट काउंटर भी बनाए जाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

काफी समय से ट्रेन को चमकाए जाने की योजना पर कार्य चल रहा था। पूर्वांचल में राजस्व के लिहाज से स्थानीय रेलवे स्टेशन का काफी महत्व है। बावजूद इसके यात्रियों को सफर के दौरान तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ट्रेनों की लेट लतीफी होगी दूर:-स्टेशन पर अभी चार प्लेटफार्म हैं, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। सभी प्लेटफार्मों को तोड़कर इन्हें दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ ही दो नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। इससे नो-सिग्नल के झंझट से छुटकारा मिल सकेगा। प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए दो फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के लिए बनेगा एसी वेटिग रूम:-स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले प्रथम क्लास यात्रियों के लिए एसी वेटिग रूम बनाया जाएगा। साथ ही प्लेटफार्म पर भी आरामदायक सीट लगाई जाएगी। टिकट काउंटर पर भी सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। इतना ही नहीं स्टेशन पर वाशिंग पिट भी बनेगा, जिसमें खड़ी होने वाली गाड़ियों की साफ-सफाई और कोच में पानी भरा जा सकेगा।

बढ़ाए जाएंगे टिकट काउंटर:-आरक्षित व साधारण श्रेणी की टिकट खिड़कियों पर लंबी लाइन लग जाती है। इससे कई बार यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता। ऐसे में आरक्षित व साधारण श्रेणी की टिकट खिड़कियों की संख्या को बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है।
उन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है। पूर्व में लखनऊ मंडल से आई टीम ने निरीक्षण किया था, जिसमें सुविधाएं बढ़ाने की बात कही गई थी।
बीके यादव, स्टेशन अधीक्षक, शाहगंज रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed