फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother's adornment with red clothes

Jaunpur News: लाल वस्त्र से हुआ माता का शृंगार

Wed, 09 Oct 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Mother's adornment with red clothes
शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र के छठे दिन भक्तों ने मां शीतला का दर्शन-पूजन किया। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद माता रानी का शृंगार कर आरती-पूजन किया गया। शीतला चौकियां धाम में मंदिर खुलने से पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लग गई। मंगलवार को माता के कात्यायनी स्वरूप का दर्शन पूजन हुआ। माता रानी को शहद का भोग लगाया गया। लाल रंग के वस्त्र से माता का शृंगार किया गया। इस दौरान दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन माता रानी के जयकारों और घंटाें की गूंज से वातावरण भक्तिमय होता रहा। नवरात्र के छठे दिन दर्शन के बाद पवित्र कुंड के बगल में स्थित काल भैरव नाथ और मां काली मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद महिला श्रद्धालु माता के मंदिर परिसर में टोली बनाकर बैठकर भजन कीर्तन भी करती रही।
विज्ञापन

जफराबाद के नासही मोहल्ले में वर्ष 1990 से स्थापित नवयुवक दुर्गापूजा समिति का बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर बना पंडाल आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस दुर्गापूजा समिति की स्थापना 1990 में केदार सेठ ने की थी। सबसे खास बात यह है कि हर वर्ष एक ज्योतिर्लिंग के रूप में पंडाल बनता है। समिति के मुख्य आयोजक जयहिंद सेठ और कलाकार गुलशन मुरारी अपने कौशल से पंडाल को भव्य रूप देते हैं, जिससे इसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed