फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   mother was murdered in front of her daughter husband strangled her uncle and son were accused in jaunpur

'पापा ने दबाया था मम्मी का गला': पांच साल की बेटी ने बताई आंखों देखी, लाश बेड पर रख प्लान बनाता रहा आरोपी

Sun, 16 Nov 2025 12:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 12:46 AM IST
सार

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में महिला की लाश कमरे में मिलने की सूचना पाकर माैके पर नेवढ़िया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पति ने चाचा और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया था। उसकी बेटी ने सच बताया तो सभी के होश उड़ गए।

विज्ञापन
mother was murdered in front of her daughter husband strangled her uncle and son were accused in jaunpur
सोनी उर्फ कविता की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime News: रामनगर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बराई कला गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सोनी उर्फ कविता (30) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बिस्तर पर लिटाकर पूरी रात अपने बचने की कहानी गढ़ता रहा। सुबह उसने चाचा और उनके बेटे को फंसाने की कोशिश की। 

विज्ञापन




खुद पुलिस और ससुराल में फोन कर सूचना दी। छोटी बेटी ने बताया कि उसने पापा को मम्मी का गला दबाते हुए देखा था। इसके बाद वह सो गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमरजीत गौतम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सोनी उर्फ कविता (30) की शादी लगभग 12 वर्ष पहले अमरजीत गौतम के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे अनमोल (8), खुशी (5) हैं। अमरजीत घरों में टाइल्स लगाने का काम करता है। सोनी उर्फ कविता के गर्दन पर निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

सोनी के पिता हरसिंहपुर निवासी जयनाथ गौतम ने आरोप लगाया दामाद अमरजीत गौतम नशे का आदी है। सोनी शराब पीने से मना करती थी तो वह उससे विवाद करता था। शुक्रवार रात दामाद ने पारिवारिक कलह के बाद सोनी की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को बचाने की कोशिश की और करीबियों को फंसाने के लिए कहानी गढ़ता रहा। उसने पत्नी को के शव को बेड पर ही लिटाकर घर के बाहर निकला। पूरी रात करीबियों के पास गया और मदद भी मांगी लेकिन सभी ने इंकार कर दिया। 

इसके बाद उसने शनिवार की सुबह पुलिस और ससुराल को कॉल कर कहा चाचा और उसके बेटे ने पत्नी को मार डाला है। सोनी की बेटी ने बताया कि पापा ने ही मम्मी का गला दबाया था लेकिन वह इसके बाद सो गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अमरनाथ गौतम ने घटना की जानकारी दी थी। जब पूरी जांच की गई तो यह बात सामने आई कि मृतका सोनी उर्फ कविता के पति अमरनाथ गौतम ने ही गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया है, जिसे आरोपी ने स्वीकार भी कर लिया है। घटना की प्रत्यक्षदर्शी बेटी ने घटना के बारे में जानकारी दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। - आतिश कुमार, एएसपी ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed