फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother killed one and a half year old only son by stabbing him to death

मां ने डेढ़ साल के इकलौते बेटे को चाकू घोंप-घोंपकर मार डाला

Sun, 22 Aug 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mother killed one and a half year old only son by stabbing him to death
एक मां ने अपने इकलौते डेढ़ साल के बेटे की चाकू घोंप कर शनिवार को हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने बाद खून सने हाथों को धोकर चार किमी दूर बक्शा थाने पर पहुंची और पुलिस को खुद अपनी करतूूत बताई। पहले तो पुलिस को भी विश्वास नहीं हुआ। लेकिन, मौके पहुंच कर शव देखकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के बसारतपुर निवासी बंशराज गौतम की पत्नी आरती शनिवार को अपने डेढ़ साल के बेटे शिवा को लेकर घर से निकल गई। करीब पांच किमी दूर उमरपुर गांव के पास लखनऊ-वाराणसी हाइवे के बगल झाड़ियों में चाकू घोंप-घोंप कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को बक्शा थाने में दिए गए बयान के आधार पर आरती ने बताया कि वारदात के बाद समीप के एक पानी की टंकी के पास खून लगे हाथ को धोकर शाम करीब चार बजे वह बक्शा थाने के पास पहुंच। उसे टहलता देख स्थानीय लोगों ने कारण पूछा तो उसने अपने बेटे की हत्या करने की बात कही, जिसे सुनकर हैरान हुए लोग पुलिस को इसकी जानकारी दिए। आरती की बातों पर पुलिस को एकबारगी यकीन नहीं हुआ। हालांकि पुलिस ने महिला को पूछताछ के बाद घटना स्थल पर लेकर गई। थाने से चार किमी दूर जाने पर हाइवे किनारे खून से लथपथ लाश बरामद हुई। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि आरोपी आरती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला का कहना है कि उसका पति से बराबर झगड़ा होता रहता है, जिससे गुस्से में अपने बेटे शिवा की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed