UP: मां ने पहले बच्चे का रेता गला फिर खुद की भी गर्दन काटी, दोनों की हालत गंभीर
पुलिस के मुताबिक जेठपुरा(भंजूपट्टी) गांव की बंदना देवी का उसके पति प्रदूम गौतम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर बंदना ने गुस्से में आकर पहले चाकू से अपने डेढ़ वर्षीय बेटे का गला रेतकर गंभीर रूप से घायल कर उसके बाद उसी चाकू से अपना गला रेत लिया।
विस्तार
यूपी के जौनपुर स्थित थाना क्षेत्र के जेठपुरा (भंजूपट्टी) गांव में रविवार की देर रात एक मां ने अपने ही डेढ़ वर्षीय बेटे का चाकू से गला रेतकर पहले गंभीर रूप से घायल किया फिर उसी चाकू से ख़ुद का गला रेत लिया। इससे मां और बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनो की जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी।
पुलिस के मुताबिक जेठपुरा(भंजूपट्टी) गांव की बंदना देवी का उसके पति प्रदूम गौतम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर बंदना ने गुस्से में आकर पहले चाकू से अपने डेढ़ वर्षीय बेटे का गला रेतकर गंभीर रूप से घायल कर उसके बाद उसी चाकू से अपना गला रेत लिया। जिससे मां बेटे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए मडियाहूं ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी मडियाहूं उमाशंकर सिंह भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण घटना हुई है। मां बेटे दोनों की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है।