{"_id":"6180393821337606700114ed","slug":"more-women-will-become-voters-only-then-gender-ratio-will-be-fine-dm-jaunpur-news-vns620593689","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा महिलाएं मतदाता बनेंगी तभी जेंडर रेसियो ठीक होगा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा महिलाएं मतदाता बनेंगी तभी जेंडर रेसियो ठीक होगा : डीएम
विज्ञापन
मतदाता सूची का सोमवार को अनंतिम प्रकाशन किया गया। इस मौके पर शहर के मोहम्मद हसन इंटर कालेज में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वालों को मतदाता बनने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने फार्म-6 वितरित किया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगोली, मेंहदी, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को मतदाता बनने व मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर और गुब्बारा छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2022 को जो लोग 18 वर्ष की उम्र पूरी करेंगे, वे मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म छह भरकर वोटर बन सकते हैं। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत सूची में नाम संशोधन व अपात्र लोगों के नाम हटाए जाएंगे। इसके अलावा नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल भी किए जाएंगे। लोग एनवीएसपी पोर्टल एवं वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से निर्वाचन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जेंडर रेसियो ठीक कराने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को मतदाता बनाने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने मोहम्मद इंटर कालेज में बने मतदाता हेल्प डेस्क का भी शुभारंभ किया। साथ ही वोटर हेल्प लाइन एप भी डाउनलोड कराया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर और आभार प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने जताया। संचालन अजय विक्रम सिंह व शहजाद आलम ने किया। इस अवसर पर सीआरओ रजनीश राय, एएसपी डा संजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल आदि मौजूद रहे।